Wednesday, September 7, 2016

राजाओं के इतिहास की जानकारी भी ग़लत

स्वामी जी को ऋषियों के प्राचीन इतिहास की तो क्या आर्य राजाओं के नवीन इतिहास की भी सही जानकारी नहीं थी। उन्होंने सुल्तान शहाबुद्दीन ग़ौरी का राजा यशपाल से लड़कर दिल्ली पर राज्य करना बताया है और पृथ्वीराज चैहान के राज्य को इस युद्ध से 74 वर्ष  पहले ही समाप्त दिखाया है। देखिए उनकी बनाई तालिका और उनकी टिप्पणी-
आर्य राजा    वर्ष     मास    दिन      
1 पृथिवीराज    12    -2    -19      
2 अभयपाल    14    -5    -17      
3 दुर्जनपाल          -11    -4    -14      
4 उदयपाल          -11    -7    -3      
5 यशपाल          -36    -4    -27     
    ‘राजा यशपाल के ऊपर सुल्तान शाहबुद्दीन गौरी गढ़ गजनी से चढ़ाई करके आया और राजा यशपाल को प्रयाग के किले में संवत् 1249 साल में पकड़ कर कैद किया। पश्चात् ‘इन्द्रप्रस्थ’ अर्थात दिल्ली का राज्य आप (सुल्तान शाहबुद्दीन) करने लगा।’ (देखें सत्यार्थप्रकाश, एकादशमसमुल्लास, पृ.274)
(41) क्या स्वामी जी द्वारा दी गई इस जानकारी को सही माना जा सकता है?
    हक़ीक़त यह है कि शाहबुद्दीन ग़ौरी 1149 ई. में पैदा हुआ और 1205 ई. में उसकी मृत्यु हुई। पृथ्वीराज चैहान 1149 ई.-1192 ई. में तराइन की दूसरी जंग में शाहबुद्दीन ग़ौरी से हार कर क़ैद हुआ और 1192 ई. में क़त्ल किया गया।


-- --Book Download Link--
http://www.mediafire.com/download/ydp77xzqb10chyd/swami-dayanand-ji-ne-kiya-khoja-kiya-paya-second-edition.pdf --
डा. अनवर जमाल की पुस्तक "'स्वामी दयानंद जी ने क्या खोजा? क्या पाया?" परिवर्धित संस्करण इधर से डाउनलोड की जा सकती है --पुस्तक में108 प्रश्न नंबर ब्रेकिट में दिये गए हैं
https://archive.org/stream/swami-dayanand-ji-ne-kiya-khoja-kiya-paya-published-book/swami-dayanand-ji-ne-kiya-khoja-kiya-paya-second-edition#page/n0/mode/2up
--
पुस्तक युनिकोड में चार पार्ट में इधर भी है
 http://108sawal.blogspot.in/2015/04/swami-dayanand-ne-kiya-khoja-kiya-paya.html


No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...